{"_id":"579276d94f1c1b0411c4b6c8","slug":"the-commission-started-preparations-for-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन आयोग ने शुरू की विस चुनाव की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन आयोग ने शुरू की विस चुनाव की तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के तहत शुक्रवार को कुमाऊं के छह जनपदों के लिए 4600 ईवीएम यहां पहुंच गई। ऊधमसिंह नगर के लिए 490 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें आवंटित हुई हैं।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 में होना है, इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में मतदान के लिए प्रयोग होने वाली ईवीएम को हैदराबाद से मंगा लिया गया है। निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के लिए फिलहाल 4600 ईवीएम आवंटित की हैं। हैदराबाद स्थित ईसीआईएल फैक्ट्री से ये मशीनें शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय लाई गईं। यहां से इन्हें कुमाऊं के विभिन्न जनपदों में भेजा जाएगा। आवंटित हुई मशीनों में से ऊधमसिंह नगर को 490, अल्मोड़ा जनपद को 1150, नैनीताल को 1270, पिथौरागढ़ को 800, बागेश्वर को 450 और चंपावत को 440 ईवीएम आवंटित की गई हैं। अन्य जनपदों के लिए आवंटित मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच वहां भेजा गया। अपर सचिव एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस ए मुरूगेशन ने सभी जिलाधिकारियों को ईवीएम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा है।
फोटो-