Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The comment against the Sikh community is a deliberate political conspiracy

Udham Singh Nagar News: सिख समाज के प्रति की टिप्पणी सोची-समझी राजनीतिक साजिश

Sun, 07 Dec 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The comment against the Sikh community is a deliberate political conspiracy
काशीपुर/बाजपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि सिख समाज के प्रति कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी विभाजनकारी राजनीति को दर्शाती है। बाजपुर में रविवार को सिख समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का पुतला फूंका।
विज्ञापन

काशीपुर में अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि सिख कौम का इतिहास सदैव बलिदान, सेवा, साहस और मानवता की रक्षा का रहा है। गुरु साहिबानों की प्रेरणा से सिख समाज ने राष्ट्र, धर्म और निर्दोषों की सुरक्षा के लिए अनगिनत त्याग किए हैं। उन्होंने कहा कि खालसा पंथ सदियों से धर्म और मानवता की सुरक्षा की जीवित दीवार रहा है। कुछ राजनीतिक पार्टी इससे पहले वर्ष 1984 में हिंदू-सिख के बीच फूट डाल चुकी हैं। यह पूर्णतः सोची-समझी राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसा नेता पर निष्कासन की कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा निवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि परंपरा व आस्था का मजाक उड़ाना अब कांग्रेस की आदत बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं के उपदेश हमें मर्यादा, सम्मान और सेवा का पाठ पढ़ाते हैं। इन पवित्र मूल्यों का उपहास करने वालों को सिख समुदाय लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजपुर में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी की अगुवाई में सिख समाज के लोगों ने हाईवे स्थित दोराहा पर प्रदर्शन कर पूर्वमंत्री हरक सिंह रावत का पुतला फूंका। नामधारी ने कहा कि सिख समाज का मजाक उड़ाने वाले हरक सिंह रावत का तराई क्षेत्र में काले झंडों से नहीं लाठी डंडों से स्वागत होगा। वहां बग्गी सिंह नामधारी, लाडी, बबलू नामधारी, गुरसेवक नामधारी, जगजीत सिंह, तेजवंत सिंह, शुभ, प्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
खटीमा में भी भाजपाइयों ने रावत का पुतला दहन किया
खटीमा। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के वक्तव्य का वीडियो वायरल होने से सिख समाज में रोष है। रविवार को गुरुद्वारा कमेटी गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा खटीमा के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने हरक सिंह रावत के बयान की निंदा की। गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा खटीमा ने हरक सिंह रावत को सिख समाज से माफी मांंगने की मांग की। वहां पर सचिव जगजीत सिंह मल्ली, अनिल बत्रा, रघुवीर सिंह, रमनदीप सिंह सेठी, जितिन ग्रोवर, जरनैल सिंह, सुखविंदर सिंह, डॉ. बलजीत सिंह, रविंदर सिंह रैना, गुरपाल सिंह आदि थे।

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह के सामने भाजपाइयों ने हरक सिंह रावत मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सिख समाज पर ऐसी अशोभनीय टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि उनको अकाल तख्त के सामने उपस्थित होकर माफी मांगनी चाहिए। वहां पर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मनोज वाधवा, गुरुद्वारा सिंह सभा के उपाध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह, सभासद आशीष श्रीवास्तव, अर्पित कलौनी रवीश भटनागर, कमल चौहान, विजय गुप्ता, दीपक सामंत आदि थे।




भाजपाइयों ने हरक सिंह रावत का पुतला फूंका

केलाखेड़ा। सरकड़ी तिराहे पर रविवार शाम को हरक सिंह की ओर से सिख समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और रावत का पुतला फूंका। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिप्रीत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्नेहिल कालरा, बलविंदर सिंह, डालचंद पांडे, हरविंदर सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed