फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The closure of the Kosi bridge increased the detour by 17 km.

Udham Singh Nagar News: कोसी पुल बंद होने से 17 किमी का फेरा बढ़ा

Tue, 20 Jan 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 20 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The closure of the Kosi bridge increased the detour by 17 km.
बाजपुर। यूपी क्षेत्र के अंतर्गत दढ़ियाल में कोसी नदी पुल की मिट्टी खिसकने से यातायात बाधित हो गया है। बाजपुर से मुरादाबाद मार्ग पर चलने वाली निजी और रोडवेज बसों सहित अन्य वाहन को अब 17 किमी अधिक दूरी तय करके गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है। इससे यात्रियों का अधिक किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एक पखवाड़े पहले यूपी के गांव दढ़ियाल स्थित कोसी पर बने पुल के साइड की मिट्टी खिसक गई थी। इस पर रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की ओर से जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए बीती 17 जनवरी से मुरादाबाद से बाजपुर मार्ग पर पुल से यातायात को बंद कराने के निर्देश दिए थे। इस पर अधीनस्थों की ओर से कोसी पुल से सड़क यातायात बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

निजी बस चालक मुंशी बबलू ने बताया कि बाजपुर दोराहा से मुरादाबाद वाया टांडा दढ़ियाल चलने वाली बसें अब दोराहा चौक से सुल्तानपुर पट्टी, परमानंदपुर, लोहिया पुल होकर दढ़ियाल, टांडा होकर मुरादाबाद जा रही हैं। इससे वाहनों को लगभग 17 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। प्रति यात्री दस रुपये किराया भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी, नैनीताल से दिल्ली जाने वाले पर्यटक अब वाया स्वार, रामपुर से निकल रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार दढ़ियाल में कोसी पर नए पुल का निर्माण कार्य भी चल रहा है। पुराने पुल पर यातायात सुचारू करने के लिए सेतु निगम की ओर से दस दिन का समय मरम्मत के लिए मांगा गया है।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित दढ़ियाल में पुराने कोसी पुल की मिट्टी खिसकी, यातायात बाधित समाचार का संज्ञान लेकर अधीनस्थों से बाजपुर दोराहा चौक पर दढ़ियाल पुल के क्षतिग्रस्त होने का संकेतक बोर्ड लगाया गया है। इसमें दिल्ली, मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को निर्धारित मार्ग से होकर जाने की जानकारी भी दर्शायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed