{"_id":"57a4ed094f1c1b6f152bc1a3","slug":"the-city-became-the-railway-overbridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बने रेलवे ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बने रेलवे ओवरब्रिज
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष करनैल सिंह ने कहा है कि शहर में रेलवे ओवरब्रिज बनना चाहिए। प्रस्तावित फ्लाईओवर का कोई औचित्य नहीं है। इससे शासन का करोड़ों रुपया बर्बाद होगा।
शुक्रवार को गुरुद्वारे में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 1950 से लोग गुरुद्वारे में अरदास करते आ रहे हैं। इसके एक हिस्से में गुरुनानक मॉडल स्कूल है। स्कूल और गुरुद्वारा के दक्षिण और पश्चिम की तरफ से मुख्य सड़क एनएच 74 और एनएच 121 है। इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है। गुरुद्वारा, स्कूल के पूरब में रेलवे लाइन, फाटक है। कई सालों से रेलवे ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन था।
लेकिन किन्हीं कारणों से शासन द्वारा पुल की जगह फ्लाईओवर का प्रस्ताव लाया गया है। कहा कि फ्लाई ओवर ब्रिज से कई व्यापारिक प्रतिष्ठान, मॉल, गुरुद्वारा, स्कूल के प्रवेश द्वार पूरी तरह से ढक जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे ब्रिज बनने से बड़ी संख्या में संपत्तियां बर्बाद होने से बच जाएंगी। वहां जसपाल सिंह, सतविंदर सिंह, दिलप्रीत सेठी, गुरविंदर सिंह, मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।