फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The children had to do the panchayat for two times lying in the house of the laborers

मेहनकशों के घर में पड़े दो वक्त की रोटी के लाले, बच्चों को करनी पड़ी पंचायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The children had to do the panchayat for two times lying in the house of the laborers
रुद्रपुर उप श्रमायुक्त कार्यालय परिसर में बाल पंचायत को संबोधित करते बच्चे। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। इंटरार्क कंपनी की तालाबंदी खत्म कराने और तीन महीने का वेतन दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को श्रमिकों के बच्चों ने उप श्रमायुक्त कार्यालय में बाल पंचायत की। इसमें बच्चों ने श्रमिकों की कार्य बहाली की मांग की। कहा कि उनके माता-पिता के पास पैसे नहीं होने के कारण उनकी स्कूल की फीस जमा नहीं हो पा रही है। घर में आटा-चावल खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त कार्यालय में आयोजित बाल पंचायत में बच्चों ने अपने संबोधन की शुरुआत एक, दो, तीन, चार, बंद करो ये अत्याचार... से की। कहा कि उत्तराखंड शासन ने 30 मई को इंटरार्क कंपनी की तालाबंदी को गैरकानूनी घोषित कर दिया था। एक जून को कुमाऊं कमिश्नर ने उन्हें वचन दिया था कि दो दिन के भीतर सभी मजदूरों का तीन महीने का भुगतान और कार्य बहाली करा दी जाएगी लेकिन अभी तक उस आदेश का पालन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो 15 जून को दोबारा उप श्रमायुक्त कार्यालय में बाल पंचायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल पंचायत का संचालन डॉली ने किया। इसमें उत्कर्ष, महिमा, श्रेया, प्रतिमा दुबे, अभिनंदन, इंटरार्क मजदूर संगठन के अध्यक्ष दलजीत सिंह, महामंत्री सौरभ कुमार, पान मोहम्मद, लक्ष्मण सिंह, दिनेश सिंह, कैलाश भट्ट, सुब्रत विश्वास, जोशना, सुनीता पांडेय, गायत्री देवी आदि थे। इंटरार्क के एचआर मैनेजर बीबी श्रीधर ने कहा कि बच्चों से आंदोलन कराना गलत है। श्रम सचिव से पारित आदेश की वैधानिकता चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed