{"_id":"57d4637a4f1c1b3d3b31be74","slug":"the-children-created-a-gastronomic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने बनाए लजीज व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने बनाए लजीज व्यंजन
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशन स्कूल में आयोजित डिश विदाऊट फायर कार्यक्रम में नीलगिरि हाउस प्रथम रहा। इस मौके पर बच्चों पर प्रतिस्पर्द्घा जागृत करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य बृजेश दूबे ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम के दौरान प्री प्राइमरी ग्रुप के लिए जलेबी दौड़ व प्राईमरी के बच्चों में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग का डिश विदाउट फायर प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने बिना आग का प्रयोग किये खाने पीने के स्वादिष्ट व्यंजन जैसे लस्सी, सेंडविच, ब्रेड रोल, पेस्टी, चना मुरमुरा आदि बनाये थे।
निर्णायक की भूमिका संदीप अग्रवाल, वीरेंद्र तिवारी, प्रवेश राना, गौरव वर्मा, गुरुबख्श सिंह काका ने निभाई। प्रतियोगिता में नीलगिरी हाउस प्रथम, अरावली हाउस द्वितीय तथा विंध्याचल हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में विंध्याचल हाउस विजेता तथा नीलगिरी हाउस उपविजेता रहा। खेल प्रमुख नवीन शर्मा ने बताया कि बच्चों के चौमुखी विकास के लिए शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं।