{"_id":"57d461634f1c1bbc613183e1","slug":"the-canal-water-off-a-dozen-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनभर ग्रामों को जलापूर्ति करने वाली नहर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनभर ग्रामों को जलापूर्ति करने वाली नहर बंद
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
सफाई के अभाव में बंद पड़ी सिंचाई नहर 04ए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग द्वारा करोड़ों खर्च करने का धरातल पर किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। नहर नंबर एक लालकोठी से पहेनियां तक निकलने वाली लगभग दर्जन भर से अधिक गांवों में नहर में सफाई न होने से उनमें पानी नहीं चल रहा है।
लालकोठी-पहेनियां सिंचाई नहर के सुजिया महोलिया से निकलने वाली उप नहर नं. चार ए का लगभग दर्जन भर से अधिक ग्रामों को जलापूर्ति का लक्ष्य है। नहर नंबर चार ए अपने उद्गम स्थल से कुछ दूर तक सुचारु रूप से सफाई व्यवस्था के चलते जलापूर्ति करती है। लेकिन भूड़ महो लिया,गुरु खुड़ा, कुम्राहा, सुजिया से आगे दर्जन भर ग्रामों तक पहुंचने से पूर्व एनएच के लोहिया पुल से करीब दो सौ मीटर दूरी पर उप नहर सफाई के अभाव में बंद पड़ी है।
ग्रामीणों की मानें तो उदगम स्थल से नहर गहरी कर दी गयी है। उप नहर का तल समतल नहीं होने से ऊंचे कुलावे के बाद भी पानी आसानी से खेतों में नहीं पहुंचता है। नहर की सफाई का जिम्मा उत्तराखंड सिंचाई विभाग का है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी इसकी सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की बताते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि सुजिया से गुरुखुड़ा की ओर जाने वाली सिंचाई उप नहर लोहियापुल से आगे बंद हो जाती है। सिंचाई नहर 04 ए की सफाई के अभाव में नहर का पानी खेतों में भरा रहता है। वहीं दूसरी ओर नहर की सिंचाई नहीं होने से काश्तकार परेशान हैं।