फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The book will be in the hands of the young rag pickers

कूड़ा बीनने वाले नन्हे हाथों में होगी किताब

Tue, 01 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Tue, 01 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

अब जिले में कूड़े बीनने वाले बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिलेगी। इसके लिए विकास भवन ने तैयारियां शुरू कर दी है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला तो 26 दिसंबर को शहीद ऊधम सिंह जयंती से यह योजना जिले के दो सेंटरों में काम करने लगेगी।

विज्ञापन

इस योजना में 5 वर्ष से 15 वर्ष तक कूड़े बीनने वाले बच्चों को शामिल किया जाएगा। देा घंटे की कक्षा में बच्चों को सिडकुल के सहयोग से मुफ्त लेखन सामग्री, ड्रेस और बैग दिया जाएगा। साथ ही दो घंटे में बच्चों को हल्का रिफ्रेशमेंट भी दिया जाएगा। तीन महीने तक लगातार पढ़ने वाले बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला दिया जाएगा। साथ ही इनके परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ के साथ-साथ राशनकार्ड बना के भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए सोमवार को सीडीओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने विकास भवन सभागार में शिक्षा, श्रम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में डीपीओ अखिलेश मिश्रा को नोडल अधिकारी नामित करते हुए एक सप्ताह के भीतर भदईपुरा और मल्सी में कूड़ा बीनने वाले बच्चों का सर्वे करने को कहा गया। साथ ही बच्चों के हिसाब से टाइम टेबल बनाने को भी कहा गया है। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. नीता तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह,  एएलसी अनिल कुमार यादव, वीएस रावत, वीरेन्द्र प्रसाद, सीडीपीओ कमला कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed