फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The body of Bhupendra of Thal was found in the tanda forest

Pantnagar News: थल के भूपेंद्र का था जंगल में मिला शव, सोशल मीडिया पर शव की फोटो देख बहन ने की मृतक की शिनाख्त

Wed, 09 Jul 2025 12:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 09 Jul 2025 12:09 PM IST
सार

टांडा जंगल में संजय वन के पास बरामद शव की शिनाख्त पिथौरागढ़ के थल थाने के ग्राम मूर्ति नापड़ निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल (29) के रूप में हुई है। मृतक की बहन हेमा रौतेला ने सोशल मीडिरा पर अपलोड की गई फोटो को देखकर भाई को पहचाना।

विज्ञापन
The body of Bhupendra of Thal was found in the tanda forest
मृतक भूपेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टांडा जंगल में संजय वन के पास बरामद शव की शिनाख्त पिथौरागढ़ के थल थाने के ग्राम मूर्ति नापड़ निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल (29) के रूप में हुई है। मृतक की बहन हेमा रौतेला ने सोशल मीडिरा पर अपलोड की गई फोटो को देखकर भाई को पहचाना। मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह एक महीने पहले रिटायर्ड कर्नल के घर पर काम करने गया था। युवक दिल्ली से घर जाने के लिए निकला था। वह टांडा जंगल कैसे पहुंचा, पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है।

विज्ञापन

टांडा रेंज के रेंजर रूपनारायण गौतम ने सोमवार सुबह संजय वन के पास डिमरी ब्लाॅक के प्लाॅट संख्या-19 के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। शव के गले में रस्सी के निशान पाए गए थे। माना जा रहा था कि युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। पुलिस को मौके से शिनाख्त संबंधी कोई कागजात नहीं मिला था।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए थे। पुलिस ने शव के फोटो डीसीआरबी के माध्यम से थानों में भिजवाए थे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी शव की फोटो अपलोड की गई थी। मंगलवार को सोशल मीडिया की फोटो देखकर बरेली निवासी हेमा रौतेला थाने पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान अपने भाई भूपेंद्र के रूप में की। हेमा ने बताया कि छह जुलाई को उसका भाई दिल्ली से पैतृक घर के लिए निकला था। उसने फोन पर हल्द्वानी पहुंचने की बात बताई थी। उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया था। इधर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) व 238 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारे के पास था काफी समय
टांडा जंगल में जिस स्थिति में भूपेंद्र सिंह का शव मिला है, उससे एक बात साफ है कि शव को फेंकने में कोई हड़बड़ी नहीं की गई थी। ठिकाने लगाने के बाद इत्मिनान से शव पर डबलबैड की चादर ओढ़ाई गई। हत्या लूट के मकसद से की गई हो ऐसा भी नहीं लग रहा क्योंकि शव के पास से पुलिस को एक हजार रुपये और कुछ सिक्के भी बरामद हुए थे। आखिर हत्या के पीछे के क्या कारण रहे, पुलिस को इन सवालों का जवाब भी तलाशना होगा।

मृतक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था और शनिवार को दिल्ली से घर के लिए निकला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस सभी कोण पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी

...तो भूपेंद्र के साथ कहीं और हुई थी अप्रिय घटना
टांडा जंगल में मिले पिथौरागढ़ निवासी भूपेंद्र चुफाल के साथ कहीं और अप्रिय घटना हुई थी और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि पुलिस बुधवार को इस प्रकरण से पर्दा उठा सकती है।

पिथौरागढ़ निवासी भूपेंद्र दिल्ली में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर पर काम करता था। दिल्ली से निकलने के दौरान उसकी अपनी बहन हेमा से फोन पर बात हुई थी। उसने हल्द्वानी तक पहुंचने की बात बताई थी। फिर टांडा जंगल में उसका शव मिलना किसी बड़ी वारदात की ओर इशारा कर रहा है। उसके गले में पड़े रस्सी के निशान से भूपेंद्र की हत्या की बात मानी जा रही है। परिजन उसकी किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार कर रहे हैं। बहन ने भूपेंद्र के साथ मोबाइल पर बात होने की जानकारी दी है लेकिन पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार मृतक रुद्रपुर या आसपास के किसी परिचित के पास पहुंचा था। इसी परिचित तक पहुंचने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस दिल्ली से मृतक के निकलने और यहां तक पहुंचने की कड़ी से कड़ी मिला रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस घटना के खुलासे के बेहद करीब है। संभवत: बुधवार को प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed