{"_id":"57a3541b4f1c1bda762bb761","slug":"the-body-found-in-the-river-devha","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवहा नदी में मिला छात्र का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवहा नदी में मिला छात्र का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवहा नदी में मगरमच्छ के हमले के बाद से लापता छात्र का शव तीसरे दिन एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। टीम ने पंचनामा भर शव को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विधायक प्रेम सिंह राणा ने परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बधाया।
विज्ञापन
मंगलवार को घर से अपनी बुआ के यहां आ रहे ज्ञानपुर गौढ़ी निवासी संदीप सिंह पुत्र लखमीर सिंह पर मगरमच्छ ने गौढ़ी घाट पर हमला कर दिया था। तभी से छात्र लापता था। लापता छात्र की तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ की टीम देवहा नदी में लगातार बचाव अभियान चला रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे टीम ने छात्र का शव गौढ़ी घाट से 250 मीटर आगे झाड़ियों से बरामद कर लिया। टीम शव को बाऊली साहिब ले आई।
विज्ञापन
एनडीआरएफ के एसआई तारा चंद ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। शव बरामदगी की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण बाऊली साहिब पहुंचे। मां कृष्णा कौर, पिता लखमीर सिंह के साथ ही अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन