{"_id":"67f428eaa3b8fc819a040353","slug":"the-body-found-in-sharda-canal-was-of-sonu-of-hardoi-khatima-news-c-236-1-ktm1001-108863-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हरदोई के सोनू का था शारदा नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हरदोई के सोनू का था शारदा नहर में मिला शव
Tue, 08 Apr 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। लोहियोहड में शारदा नहर में रविवार को मिला शव यूपी के हरदोई जिले के काशीराम कॉलोनी के रहने वाले सोनू का था। वह दो अप्रैल को बनबसा (चंपावत) में शारदा नहर में डूब गया था। सोमवार को खटीमा पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
काशीराम कॉलाेनी हरदोई (यूपी) निवासी सोनू (26) पुत्र श्रीराम बस में क्लीनर था। 31 मार्च को वह बस में श्रद्धालुओं को लेकर टनकपुर (चंपावत) आया था। दो अप्रैल को वह बनबसा में शारदा नहर में डूब गया। रविवार को उसका शव लोहियाहेड से होकर गुजर रही शारदा नहर की जाली में फंसा मिला। शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
झनकईया थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि रविवार को खटीमा पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि सोनू छह बहनों में अकेला भाई था। उसका विवाह नहीं हुआ था। पिता का पूर्व में निधन हो चुका है। पुत्र की मौत की सूचना पाकर मां ऊषा देवी कई बार बेहोश हुई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।