{"_id":"56fd73164f1c1b274af00105","slug":"the-bill-passed-in-a-day-and-a-half-billion","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में डेढ़ अरब के बिल किए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में डेढ़ अरब के बिल किए पास
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
कोषागार अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को मार्च क्लोजिंग को लेकर कोषागार हाट केक बना रहा। इस दौरान बिल पास कराने को लेकर विभागों में अफरातफरी मची रही। ट्रेजरी में पूरे दिन भीड़भाड़ लगी रही। वहां अंतिम समय में आये आवंटनों को निपटाने की होड़ लगी रही। शाम 8 बजे तक 1.5 अरब के बिल पास हो चुके थे।
बता दें कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विभिन्न विभागों में बिल पास कराने तथा अग्रिम राशि निकालने की होड़ लगी रहती है। इसी का नजारा इस दिन कोषागार में देखा गया। देर रात तक कोषागार में काम चलता रहा। विभागाध्यक्ष और अधिकारी अपने-अपने बिल पास कराने के लिए सुबह से ही लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन
ट्रेजरी ऑफिसर तृप्ती श्रीवास्तव ने बताया कि रात 8:30 बजे तक 1.5 अरब के बिलों का भुगतान हो चुका है। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में कनेक्टिविटी ने भी कई बिलों को रोक दिया। उन्होंने कहा कि रात 12 बजे तक बिलों का भुगतान किया जाएगा। कहा कि राज्य की योजनाओं के पैसे में फिलहाल मौखिक रूप से रोक लगी है।
विज्ञापन
केंद्र सेक्टर योजनाओं का पेमेंट किया जा रहा है।
कनेक्टिविटी ने रुलाया
रुद्रपुर। क्लोजिंग के चलते सर्वर में पड़े लोड के चलते कनेक्विटी बीच-बीच में रुलाती रही। कई बार घंटों तक ट्रेजरी का सर्वर मेन सर्वर से कनेक्ट नहीं हो पाया। भारी लोड के चलते एक बिल को पास होने में आधा-आधा घंटा लग गया।
वित्त सचिव के मौखिक आदेश से अधिकारियों के माथे पर बल
रुद्रपुर। देर रात 8 बजे मुख्य कोषागार अधिकारी तृप्ति श्रीवास्तव के पास वित्त सचिव का फोन आया, जिसमें वित्त सचिव ने मौखिक आदेश देते हुए राज्य सेक्टर के बिल में रोक लगा दी। इससे बिल पास कराने आए अधिकारियों के माथे में चिंता की लकीरें दिखाई दी। अधिकारी मुख्य कोषागार अधिकारी से बिल पास करवाने के लिए गिड़गिड़ाते देखे गए।
नहीं मिली फुर्सत
रुद्रपुर। कर्मचारियों को देर रात तक काम में लगे रहने के कारण उन्हें भोजन करने तक की फुर्सत नहीं मिली। कई कर्मचारियों के परिजन दफ्तर में ही टिफिन लेकर पहुंचे। काम के बीच में ही कर्मचारियों ने डिनर किया। विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों के बजट की जानकारी कर्मचारियों से ली। विकास भवन, कलक्ट्रेट, एसडीएम कार्यालय, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आदि विभागों के कार्यालयों में देर रात तक कामकाज चला।