फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The area increased from 400 to six thousand hectares

Udham Singh Nagar News: बेमौसमी धान पर रोक ने मक्के के खेतों को सींचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The area increased from 400 to six thousand hectares
रुद्रपुर। तराई में तेजी से गिरते भूजल स्तर को देखते हुए ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर रोक लगने के बाद मक्के की खेती पर जोर दिया गया। नतीजतन, प्रतिवर्ष करीब 400 हेक्टेयर में होने वाली मक्के की खेती का रकबा इस वर्ष बढ़कर लगभग छह हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया। कृषि विभाग किसानों से समुचित वितरण की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में करीब 20000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर ग्रीष्मकालीन धान की खेती होती थी। गर्मी में धान की खेती से भूजल स्तर गिर रहा था। समस्या पर वर्षों मंथन करने के बाद इस वर्ष ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर रोक लगा दी गई। किसानों ने इसका विरोध किया तो केवल निचले इलाके में ही धान लगाने की स्वीकृति दी गई। इसका असर यह रहा कि इस वर्ष करीब 2000 हेक्टेयर में ही धान लगाया जा सका। किसानों को धान के बजाय मक्के की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन



तीन कंपनियों को सीधे मक्का बेच सकेंगे किसान

जिले में मक्के की खरीद के लिए तीन कंपनियों से एमओयू किया गया है। इसमें मां शीतला वेंचर्स लि. किच्छा, रॉकेट इंडिया प्रालि पंतनगर और गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट लि. सितारगंज शामिल हैं। मक्का उत्पादक किसानों से पंजीकरण कराया जा रहा है। पंतनगर और सितारगंज में प्रतिदिन 1500-1500 क्विंटल मक्का खरीदा जाएगा। किच्छा में 15 प्रतिशत से अधिक नमी वाले मक्के की प्रतिदिन 1500 क्विंटल खरीद होगी। साथ ही 15 प्रतिशत तक नमी वाला मक्का पांच हजार क्विंटल तक खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्का उत्पादक किसान शीघ्र अपना पंजीकरण करा लें। पहले पंजीकरण करा लेंगे तो तिथि व दिन प्राप्त हो जाएगा, जिससे फर्मों को क्रय करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। पंजीकरण के लिए फर्मों के मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। - डाॅ. अभय सक्सेना, मुख्य कृषि अधिकारी

पंजीकरण के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
मां शीतला वेंचर्स लि. किच्छा - 9958760095, 9557288976।
रॉकेट इंडिया प्रालि. पंतनगर - 8392914791, 7017615796।

गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट लि. सितारगंज - 8449711454, 9634761905।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed