फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The appearance of the road from Bagwada to Tinpani Dam will change.

Udham Singh Nagar News: बगवाड़ा से तीनपानी डाम तक सड़क की बदलेगी सूरत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
The appearance of the road from Bagwada to Tinpani Dam will change.
रुद्रपुर। बिगवाड़ा से तीनपानी डाम तक जर्जर सड़क की सूरत बदलने जा रही है। राज्य योजना से सड़क को मंजूरी मिल गई है। सड़क निर्माण के लिए बिगवाड़ा दक्ष रोड पुनर्निर्माण संघर्ष समिति का गठन का कई बार धरना प्रदर्शन हो चुका है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे बिगवाड़ा से तीनपानी डाम तक 3.300 किलोमीटर सड़क की हालत बेहद जर्जर है। सड़क पर हुए गड्ढों से हादसों का खतरा रहता है। तीन दिन पहले स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद डीएम के निर्देश पर गड्ढा भरान का कार्य लोनिवि की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष दुष्यंत खेतवाल का कहना है कि समिति ने दो जुलाई को सड़क निर्माण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया था। इसके साथ ही विधायक शिव अरोरा को भी इस मामले से अवगत कराया था। विधायक ने सड़क का राज्य योजना से निर्माण कराने की बात कही थी। विधायक शिव अरोरा ने बताया कि राज्य योजना से सड़क मंजूर हो चुकी है। लोनिवि की विभागीय समिति की बैठक में भी सड़क पास हो चुकी है। विभागीय मंत्री से स्वीकृति के बाद सड़क का शासनादेश होगा और इसकी कार्यवाही चल रही है। शासनादेश होते ही सड़क का टेंडर कराकर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। आबादी क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed