{"_id":"56eaf9824f1c1ba7258b47c9","slug":"the-airline-service-from-delhi-to-pithoraghar-is-to-start-from-1-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा एक अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा एक अप्रैल से
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
हवाई सेवा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं की सुंदर वादियों की सैर करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय नागरिक उड्डयन विभाग एक अप्रैल से पिथौरागढ़ तक हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो दिल्ली से पर्यटक एयर इंडिया के 21 सीटर विमान सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विमान दिल्ली से उड़ान भरकर पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा और इसके बाद कुछ देर ठहरकर यहां से सीधे पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी पर लैंड करेगा। इससे जहां राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं पहाड़ों की खस्ताहाल सड़कों की परेशानी से भी पर्यटकों को छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही पर्यटक सीजन के दौरान पहाड़ों पर बढ़ने वाला ट्रैफिक भी कम होगा।
विज्ञापन
अप्रैल से लेकर जून-जुलाई तक कुमाऊं की हसीन वादियों की सैर करने के लिए भारी मात्रा में देश-विदेश के पर्यटकों का आवागमन होता है। इसमें कई औद्योगिक घरानों और धनवान पर्यटकों को पहाड़ों के सफर में कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के कुमाऊं मंडल विकास निगम और केंद्र सरकार के उड्डयन विभाग ने संयुक्त योजना तैयार कर इसे धरातल पर उतारने की कोशिश की है। इसमें उत्तराखंड सरकार की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। राज्य सरकार ने केंद्रीय उड्डयन विभाग को एनओसी भी जारी कर दी है, क्योंकि हवाई सेवा के लिए राज्य सरकार की ओर से एनओसी की प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी होता है।
उधर इस बारे में कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी धीरज गर्ब्याल ने बताया कि सभी विभाग से एनओसी मिल चुकी है और नागरिक उड्डयन विभाग ने एक अप्रैल से एयर इंडिया के 21 सीटर विमान को दिल्ली से पिथौरागढ़ चलाने की अपनी सहमति दे दी है।
शुरूआत में सप्ताह में तीन दिन उड़ेगा विमान
रुद्रपुर। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी धीरज गर्ब्याल ने बताया कि पहाड़ों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस सीजन में शुरूआत के तीन दिन हवाई सेवा संचालित की जाएगी। इसके बाद पर्यटकों की संख्या के आधार पर हवाई सेवा में और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा संचालित करने की योजना यूं तो पूरे साल भर रहेगी।
वाया देहरादून भी होगा हवाई सफर
रुद्रपुर। पर्यटकों की संख्या में अगर इजाफा रहा तो दिल्ली से पिथौरागढ़ की इस हवाई सेवा को वाया देहरादून से भी शुरू कर दिया जाएगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी के अनुसार मई जून में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के आधार पर एयर इंडिया के 21 सीटर विमान को दिल्ली से देहरादून और देहरादून से पंतनगर होते हुए पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतारा जाएगा। उड्डयन विभाग ने फिलहाल पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त करनी शुरू कर दी हैं।