फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The accused was acquitted in the case of making fake appointment letter and grabbing money

Udham Singh Nagar News: फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर रुपये हड़पने के मामले में आरोपी दोषमुक्त

Sun, 11 May 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 11 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The accused was acquitted in the case of making fake appointment letter and grabbing money
काशीपुर। फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर रुपये हड़पने के प्रयास के आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषमुक्त कर दिया है। बिजनौर के थाना अफजलगढ़ मोहम्मदनगर उर्फ जोगीपुर के श्री रामगंगा स्टोन क्रशर के पार्टनर अभिनंदन अग्रवाल ने कोर्ट में वाद दायर किया। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म का मुख्यालय काशीपुर में है। स्टोन क्रशर की स्थापना के दौरान मुखर्जी नगर माता मंदिर रोड निवासी संजय कुमार अग्रवाल वहां आकर बैठता था। संजय ने उनकी फर्म के नाम एक फर्जी कंप्यूटरीकृत पैड स्वयं छपवाकर फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर उनके हस्ताक्षर करके उनके विरुद्ध छह लाख 91 हजार 287 रुपये का फर्जी वाद औद्योगिक न्यायाधिकरण हल्द्वानी के न्यायालय में दायर किया था। समन प्राप्त होने पर उन्हें मामले की जानकारी लगी। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में संजय के खिलाफ केस दर्ज किया। साक्ष्यों व गवाहों को सुनने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज जूडि करिश्मा डंगवाल ने अभियुक्त संजय कुमार अग्रवाल को अभियोग से युक्तियुक्त संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed