फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Textile merchant dies in road accident in kichha

Uttarakhand: शादी की 39वीं सालगिरह का केक काट घर से निकले कारोबारी को ट्रक ने रौंदा, दूर तक घिसटते गए रवि; मौत

Sat, 18 Jan 2025 10:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, किच्छा
अमर उजाला नेटवर्क, किच्छा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Jan 2025 10:37 AM IST
सार

किच्छा के कपड़ा व्यापारी का सड़क हादसे में निधन हो गया। शुक्रवार को वह परिजनों के साथ शादी की सालगिरह का केक काटकर घर से निकले थे कि आदित्य चौक पर ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Textile merchant dies in road accident in kichha
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी व ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

किच्छा नगर के कपड़ा व्यापारी का सड़क हादसे में निधन हो गया। शुक्रवार को वह परिजनों के साथ शादी की सालगिरह का केक काटकर घर से निकले थे कि आदित्य चौक पर ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में उनकी स्कूटी काफी दूर तक घिसट गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

नगर के बसंत गार्डन काॅलोनी निवासी रवि नागपाल (62) का कपड़े का शोरूम है। शुक्रवार सुबह उन्होंने परिजनों के साथ शादी की 39वीं सालगिरह मनाई थी। इसके बाद वे घर से स्कूटी से शोरूम जाने के लिए निकले। घर से कुछ ही दूर आदित्य चौक पर एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। बताया जा रहा है कि वे स्कूटी से काफी दूर तक घिसटते गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए थे, जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। देर शाम सत्यपथ धाम पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। वहां पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, निवर्तमान चेयरमैन दर्शन कोली, बबलू चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोरा, मदन मोहन मदान, राज पपनेजा, विनोद फुटेला, सुदर्शन ठुकराल, संजीव खन्ना, धर्मराज जायसवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर कोई दौड़ा रुद्रपुर की ओर
हादसे की खबर जैसे ही लोगों को मिली वे रुद्रपुर की ओर दौड़ पड़े। विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी अपने चुनावी कार्यक्रम बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंचे और घटना पर दुख जताया। यहां पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। 

रवि की आंखें दुनियां देखेंगी
रवि नागपाल भले ही इस दुनिया में ना रहे हों लेकिन उनकी आंखें किसी को अपनी ज्योति देंगी। दुर्घटना के बाद परिजनों ने उनके नेत्रदान की इच्छा जताई तो सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र में संपर्क किया गया। वहां से आई डाॅक्टरों की टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया की। संवाद

सर्विस लेन के लिए आंदोलन होगा
मृतक रवि नागपाल का आवास बसंत गार्डन कॉलोनी में है। इस काॅलोनी से आदित्य चौक आने के लिए इस हाईवे पर सर्विस लाइन नहीं बनी है। इससे पहले भी काॅलाेनी के लोग हादसे का शिकार होते रहे हैं। न्यू पंजाबी काॅलोनी निवासी विवेक फुटेला ने बताया कि शनिवार को सरकार से सर्विस लेन बनाने की मांग करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। सरकार पर दबाव बनाने के लिए जनता को साथ लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed