{"_id":"69a1f4f9d3f160baea0a786c","slug":"terai-politics-reaches-delhi-mla-pandey-meets-the-railway-minister-after-the-national-president-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-137846-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंची तराई की सियासत: विधायक पांडेय की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद अब रेल मंत्री से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पहुंची तराई की सियासत: विधायक पांडेय की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद अब रेल मंत्री से मुलाकात
Sat, 28 Feb 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा विधायक अरविंद पांडेय अपनी ही सरकार पर मुखरता से सवाल उठाते रहे हैं, एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। हाल के दिनों में उनकी राजनीतिक सक्रियता ने प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तराई क्षेत्र में पक रही सियासी खिचड़ी अब दिल्ली तक पहुंच गई है।
राजनीतिक उठापटक तब शुरू हुई जब बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गदरपुर में विधायक पांडेय के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के अगले ही दिन बृहस्पतिवार को पांडेय दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले। इन मुलाकातों से यह स्पष्ट हो गया कि पांडेय की ओर से उठाए जा रहे मुद्दे राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच चुके हैं। सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को विधायक अरविंद पांडेय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात की खास बात यह रही कि उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और पौड़ी सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे। विधायक पांडेय ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की है, जिससे यह घटनाक्रम और भी सार्वजनिक हो गया है।
कोट
जिले में रेलवे की भूमि पर कई वर्षों से छोटे दुकानदार और कारोबारी किराया देकर अपना व्यवसाय चला रहे हैं। हाल ही में रेलवे ने इन दुकानदारों के किराये में कई गुना की वृद्धि कर दी थी, जिससे उनके सामने अपनी दुकानें खोने और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। इसी मांग को लेकर रेल मंत्री से मिले। राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की थी। - अरविंद पांडेय, विधायक गदरपुर।