फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tenants cheated the traders.

नगर के व्यापारियों से लाखों रुपये ठगकर किराएदार फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tenants cheated the traders.
रुद्रपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक से ठगी के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते व्याप? - फोटो : RUDRAPUR
नगर के व्यापारियों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर ठगी के आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि आरोपी हरियाणा में भी व्यापारियों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी कर भागा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के साथ व्यापारी कोतवाली पहुंचे। आरआर क्वार्टर की इंडियन मेडिकल एजेंसी के मालिक गुलशन कुमार बाठला ने तहरीर दी। कहा कि सिंह कालोनी में पत्नी व पिता के साथ किराए के मकान में रहने वाला व्यक्ति आए दिन उनकी फर्म से 10 से 20 हजार का नगद सामान खरीदता था। चार महीने तक सामान नगद खरीदने के बाद 15 सितंबर को उसने उनकी फर्म से एक लाख 93 हजार रुपये का सामान खरीदा। सामान की रकम उधार करने से मना करने पर आरोपी ने 15 अक्तूबर तक रकम अदा करने की बात कहते हुए एचडीएफसी बैंक का चेक दिया।
विज्ञापन

इस पर भरोसा जताते हुए सामान उधार दे दिया। नियत तिथि तक उधार की रकम न मिलने पर उसके तीन मोबाइल नंबरों पर संपर्क साधा तो सभी बंद मिले। इसके बाद सिंह कालोनी में उसका पता निकाला तो शहर के करीब 20 व्यापारियों से 25 लाख 90 हजार 500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी हरियाणा प्रांत के यमुना नगर का रहने वाला है और करीब पांच साल पहले वहां भी उसने कई लोगों के साथ ठगी कर करीब 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर, सीओ अमित कुमार ने बताया कि कोतवाल को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed