फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ten injured as bus collides with tractor-trolley loaded with wheat in jaspur

Road Accident: बस ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, 10 यात्री घायल, दो गंभीर

Mon, 25 Aug 2025 05:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 25 Aug 2025 05:40 PM IST
सार

जसपुर में बस चालक ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Ten injured as bus collides with tractor-trolley loaded with wheat in jaspur
जसपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जसपुर में बस चालक ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईएमओ ने दो गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

बस संख्या यूपी 31 एटी 7743 सोमवार को हरिद्वार से लखीमपुर खीरी (यूपी) जा रही थी। बस में 60 यात्री सवार थे। जसपुर के गूलरगोजी गांव में हाईवे पर फीका नदी पुल के पास आगे चल रही गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बस चालक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई और उसमें रखा गेहूं सड़क पर बिखर गया। घटना में मनोज (50), बाबूराम (65), शालू (30), मीना (35), मुन्नी (45), रामप्रीत (52), प्रहलाद (75), मुरली (82), सुघर (48) और मनोज कुमार (35) निवासी ग्राम झंडीराज, थाना निघासन, जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ईएमओ ने मुन्नी एवं मनोज को गंभीर हालात में हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक सलीम अहमद के मुताबिक वह सोमवार को हसनपुर (यूपी) से काशीपुर (उत्तराखंड) के लिए ट्रॉली में गेहूं भरकर जा रहा था कि सुबह लगभग पांच बजे बस चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षतिग्रस्त बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटाकर मार्ग को सुचारू कर दिया गया है। दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। घटना की तहरीर नहीं आई है। सामान्य घायलों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर-जसपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed