{"_id":"68449716984cbf16ff011c51","slug":"temporary-garbage-dumping-zone-will-be-built-on-two-bighas-of-land-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-125687-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो बीघा जमीन पर बनेगा अस्थायी कूड़ा डंपिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो बीघा जमीन पर बनेगा अस्थायी कूड़ा डंपिंग जोन
Sun, 08 Jun 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
गूलरभोज। नगर पंचायत प्रशासन ने अस्थायी कूड़ा डंपिंग जोन की व्यवस्था कर ली है। नगर पंचायत गीले कूड़े से खाद बनाएगी। सूखा कूड़ा बेचकर भी आय अर्जित करेगी।
नगर पंचायत ने आबादी से किराये में जमीन लेकर अस्थायी डंपिंग जोन बनाने का रास्ता निकाल लिया है। ईओ राजकुमार भारती ने बताया कि करीब दो बीघा जमीन 12 हजार रुपये प्रति माह किराये की दर से पांच साल के लिए ली गई है। पिछले कुछ समय से नगर पंचायत क्षेत्र का कूड़ा दिनेशपुर डंपिंग जोन में डाला जा रहा था, जिससे ज्यादा खर्चा आ रहा था। बताया नगर पंचायत के पास एक एमआरएफ सेंटर है जिसमें गीले और सूखे कूड़े की छंटाई कर गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद तैयार कराई जाती है। वहीं सूखे कूड़े में से लोहा, टिन, गत्ते और प्लास्टिक अलग कर कंपैक्टर मशीन से सिल्ली का निर्माण कराया जाता है।
बताया कि छंटाई के बाद बचे कूड़े को अस्थायी डंपिंग जोन में इकट्ठा किया जाएगा। वहां इसकी माइक्रो छंटाई होगी। माह में एक बार कूड़ा रुद्रपुर के डंपिंग जोन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष, सतीश चुघ ने बताया कि नगर पंचायत का कूड़ा कभी डैम के किनारे तो कभी खुले में और कभी किसी के प्लॉट में फेंका जाता था जिससे लोगों को परेशानी होती थी। इस परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत ने आबादी से दूर और मुख्य सड़क से भी 100 मीटर अंदर अस्थायी डंपिंग जोन का निर्माण कराया है जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।