{"_id":"69b859be4162626b7b00c201","slug":"tempo-driver-hits-vegetable-vendor-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138545-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टेंपो चालक ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टेंपो चालक ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर
Tue, 17 Mar 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। आवास विकास में टेंपो चालक ने सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जगतपुरा ट्रांजिट कैंप निवासी संदीप सरकार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ठेली लगा कर सब्जी बेचते हैं। रविवार की दोपहर पिता सब्जी का ठेला लेकर आवास विकास से घर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे टेंपो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। आरोप है कि चालक नशे में था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन