फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tempo collision of bus and killed four , seven injured

बस और टेंपो की टक्कर में चार की मौत, सात घायल

Thu, 04 Aug 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा Updated Thu, 04 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tempo collision of bus and killed four , seven injured
किच्छा में दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे
 रुद्रपुर रोड पर ग्राम देवरिया के समीप पलिया जिला पीलीभीत से लुधियाना जा रही एक प्राइवेट बस और टेंपो की भिड़त में चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर एएसपी पंकज भट्ट और सीओ राजेश भट्ट घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन



 पलिया पीलीभीत से लुधियाना पंजाब जा रही बस संख्या यूपी 31 टी 6757 ग्राम देवरिया के समीप विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो संख्या यूके 06 टीए 1536 से टकरा गई। बस टेंपो को कुचलती हुई डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में गैस एजेंसी रोड निवासी कमला पत्नी चंदन की तो मौके पर ही बस से कुचल कर मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल की अस्पताल लाते हुए मौत हो गई, दूसरे मृतक की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


दुर्घटना में निमेश पुत्र डिजोवर विश्वास निवासी सुभाष कालोनी आजादनगर, नबी अहमद पुत्र महमूद निवासी मोहनपुर भुड़िया कालोनी, सलीम पुत्र सक्कन खान निवासी बंड़िया, राजो निवासी सतुईया, दिलशेर पुत्र शरीफ अहमद निवासी पहाड़गंज रुद्रपुर, रामनाथ पुत्र पोथीराम निवासी पूरनपुर पीलीभीत, कमला पत्नी राजेंद्र निवासी सिसई बंडिया, वीरेंद्र निवासी भुड़िया कालोनी गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक कमला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद टेंपो और बस के चालक फरार बताए जा रहे हैं। सूचना पर एसडीएम डीपी सिंह, एएसपी पंकज भट्ट, पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर राज जैन मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद नगर के प्राइवेट डाक्टर भी घायलों की मदद के लिये पहुंच गए। डाक्टर राहुल किशोर और डा. राहुल गंगवार दवाइयों व एंबुलेंस के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार में मदद की।

दुर्घटना के बाद प्रशासन ने लालकुआं की 108 एंबुलेंस के अलावा नगर के अन्य प्राइवेट अस्पतालों की एंबुलेंस को भी बुलवा लिया। सभी घायल बिना किसी देरी के हल्द्वानी भेजे गये। पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला और कांग्रेसी नेता पुष्कर राज जैन ने प्राईवेट डाक्टरों का आभार जताया है।


 दुर्घटना में मरने वाली कमला नगरपालिका परिषद के पूर्व सभासद दर्शन की भाभी थी। आटो व बस की टक्कर में मरने वाले व सभी घायल मध्यम परिवारों के थे। ये रुद्रपुर रोड स्थित फैक्ट्रियों में नौकरी करते हैं। जानकारी के अनुसार घायल कमला पत्नी राजेंद्र निवासी सिसई, राजो निवासी सतुईया और कमला पत्नी चंदन तीनों एक साथ रोज ड्यूटी पर जाती थीं। हादसेे में कमला पत्नी चंदन की तो मौत हो गई जबकि दूसरी कमला व राजो को हल्द्वानी रेफर किया गया।



 दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर यातायात जाम हो गया जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां आने जाने वाले सभी वाहन एक ही लेन में चलते हैं। दुर्घटना किस तरह हुई इसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। दुर्घटना की सूचना पर लालपुर चौकी प्रभारी बची सिंह बिष्ट तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed