फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Temperature soars at 39.4 Degree

39.4 डिग्री पहुंचा तराई का तापमान पहुंचा, बढ़ी गर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Temperature soars at 39.4 Degree
रुद्रपुर में धूप से बचने के लिए कपड़े से मुंह ढककर गुजरती महिला। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में तापमान बढ़ने के साथ धीरे-धीरे गर्मी भी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय धूप से बचने के लिए लोग छाता लगाए व चेहरे को कपड़े से ढककर गुजरते हुए नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी और लू चलने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह 11 बजे के बाद गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी। दोपहर तक गर्मी से लोग बेहाल हो गए। धूप के कारण दोपहर के समय बाजार क्षेत्र में भी भीड़भाड़ थोड़ी कम रही। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम छह बजे बाद में तापमान में थोड़ी गिरावट आने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.4 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि जिले का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसी के साथ गर्मी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed