फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Telangana Police reached Bazpur to investigate the properties of smugglers.

Udham Singh Nagar News: तस्करों की संपत्तियों की जांच के लिए बाजपुर पहुंची तेलंगाना पुलिस

Thu, 03 Oct 2024 03:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 03 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Telangana Police reached Bazpur to investigate the properties of smugglers.
बाजपुर। तीन महीने पहले तेलंगाना में गांजे की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों की संपत्ति की जांच के लिए तेलंगाना पुलिस बुधवार को बाजपुर पहुंची। तेलंगाना पुलिस आरोपियों की संपत्ति की रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तेलंगाना स्टेट पुलिस ने बीते तीन माह पहले बाजपुर निवासी तीन युवकों को 60 किलो गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। बुधवार को आरोपियों की संपत्ति की जांच करने के लिए तेलंगाना के थाना येलांडु के एसआई सूर्या पुलिस टीम के साथ बाजपुर कोतवाली पहुंचे। तेलंगाना पुलिस ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें प्रेमवीर निवासी गांव मेहताबवन, राजकुमार निवासी गांव रतनपुरा, अमृत पाल निवासी गांव फौजी कॉलोनी के हैं। वहीं एक आरोपी नैनीताल का है।
विज्ञापन

तेलंगाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ आरोपियों के गांवों में जाकर संपत्ति की जांच शुरू कर दी। थाना येलांडु के एसआई सूर्या के अनुसार संपत्ति की जांच रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed