{"_id":"6a02315739c283f35c05a423","slug":"teenage-girl-missing-from-rudrapur-found-in-aligarh-one-arrested-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-141321-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर से लापता किशोरी अलीगढ़ में मिली, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर से लापता किशोरी अलीगढ़ में मिली, एक गिरफ्तार
Tue, 12 May 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 12 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप से लापता किशोरी को पुलिस ने यूपी के अलीगढ़ से बरामद किया है। पुलिस ने किशोरी को शादी के लिए बहला-फुसलाकर ले जाने वाले व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने बयान और मेडिकल के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया।
ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया था कि 25 अप्रैल को उनकी बेटी (15) घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। उसका कुछ सुराग नहीं लगा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि वह यूपी के अलीगढ़ में देखी गई है। इस पर एक टीम अलीगढ़ रवाना हुई और रविवार को किशोरी को रोहित जोशी (34) निवासी रामबाग काॅलोनी बन्नादेवी अलीगढ़ के साथ बरामद कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त नाबालिग को शादी के लिए अपने साथ ले गया था और उसका शारीरिक शोषण किया। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी कर ली और सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है।