{"_id":"571d0a4b4f1c1b2e228b538d","slug":"teen-killed-by-unknown-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मार्ग पर ओवर लोड वाहनों की आवाजाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा काटा।
विज्ञापन
एसडीएम पीएस राणा, सीओ मिथलेश कुमार सिंह, एसएसआई अरुण कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रविवार को गांव बाजपुर निवासी फरियाद (14) पुत्र चिराग गांव की मेन रोड पर सड़क क्रास कर रहा था कि अचानक एक वाहन ने टक्कर मार दी। बाजपुर अस्पताल ले जाते समय किशोर ने दम तोड़ दिया। मृतक के माता पिता का रोरोकर बुरा हाल था। क्षेत्र में आये दिन बढ़ते सड़क हादसों को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
आरोप है कि संपर्क मार्गों पर भी ओवर लोड खनन सहित अन्य वाहन दौड़ रहे हैं। इस दौरान भीड़ लगने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस भीड़ को साइड में करके वाहनों को निकाला। वहां प्रधान लियाकत अली, मुनब्बर अली, सहादत अली, सोनू आदि थे। बताते हैं कि मृतक किशोर कक्षा पांच का छात्र था।