फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teej Mela in gadarpur

दिशा साहनी तीज क्वीन और प्रियांशी बनी मिस गदरपुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teej Mela in gadarpur
गदरपुर में तीज क्वीन चुनी गई दिशा साहनी को सम्मानित करतीं सीओ वंदना वर्मा। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। कार्यक्रम में दिशा साहनी को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया जबकि प्रियांशी मिस गदरपुर चुनी गई।
विज्ञापन

सोमवार की रात गदरपुर प्रेस क्लब की ओर से आवास विकास स्थित एक बरातघर में आयोजित तीज महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ वंदना वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने का अवसर मिलता है और छुपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तीज क्वीन दिशा साहनी बनी जबकि मनीषा छाबड़ा दूसरे और अंकिता खुराना तीसरे स्थान पर रहीं। मिस गदरपुर प्रियांशी बनीं जबकि नंदनी खेड़ा दूसरे और आरती अरोरा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में रोहणी प्रथम, रुहानी अरोरा द्वितीय, खुशी तृतीय, जबकि नृत्य में प्रियंका कक्कड़ प्रथम, नीलम द्वितीय और वंदना तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतिभागी महिलाओं को सकैनिया व्यापार मंडल के महामंत्री पृथ्वी बजाज की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी गिद्दा आकर्षण का केंद्र रहा। जिम्मेदारी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापिका दिव्यानी गाबा और एडवोकेट सुशीला मेहता बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

संचालन तृप्ति अरोरा और प्रियंका पाहवा ने किया।
इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष जय किशन, एडवोकेट राजेंद्र बेहड़, फूलारानी, गीता पपोला, लता श्रीवास्तव, पूजा अरोरा, गीता सक्सेना, रीना बजाज, सिमर भुड्डी, सुधा वर्मा, कंगना अनेजा, आयुषी मदान आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed