फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teej festival

गोरखा समाज ने धूमधाम के साथ मनाया तीज महोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teej festival
बाजपुर में गोररखा समाज का तीज महोत्सव कार्यक्रम। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। भारतीय गोरखा समाज संगठन ने तीज महोत्सव का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने समाज को संगठित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को रामराज रोड स्थित एक बरातघर में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेशी शर्मा और ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी ने किया।
उन्होंने समाज की हरसंभव मदद का भरोसा दिया। संगठन की महिला अध्यक्ष गीता देवी ने बताया कि तीज महोत्सव पर समाज की महिलाएं 24 घंटे का व्रत रखती हैं। यह गोरखा समाज की महिलाओं केे लिए बड़ा धार्मिक और मांगलिक अनुष्ठान है। इस अवसर पर महिलाएं लाल परिधान पहने आंगन में नृत्य करती है। पूजा अर्चना परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है। इससे पहले बाहर से आए कलाकारों ने लोकगीतों पर नृत्य किया। वहां पर भारतीय गोरखा समाज संगठन के स्थानीय कमेटी अध्यक्ष धन बहादुर नानू, उपाध्यक्ष दिनेश थापा, कोषाध्यक्ष सूरज, बहादुर थापा, किशन, शोभा, सुनीता, किरन, रेणू, रमेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed