फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   tearing off poster aap activist stirs

आप के पोस्टर फाड़ने पर भड़के कार्यकर्ता

Tue, 29 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Tue, 29 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गन्ना भुगतान को लेकर नगर निगम परिसर में चल रही महापंचायत में बैठे आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता उस समय भड़क उठे जब निगम कर्मचारियों ने आप के बैनर उतारने व फाड़ने शुरू कर दिए। गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा मचाया। कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय में बैठे एमएनए को माइक पर खरीखोटी सुनाई और सीएम के खिलाफ अभद्र नारे लगाए। हंगामा देख बैनर खोल रहे निगम कर्मचारी खिसक लिए। इसके बाद सभा में कार्यकर्ताओं नेताओं ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।


सोमवार को निगम परिसर में आप के किसान संगठन उत्तराखंड  किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की सभा हुई। इस दौरान एसडीएम को जानकारी मिली कि अनुमति किसान सम्मेलन को दी गई है। मगर यहां पर राजनीतिक पार्टी आप की सभा चल रही है। इस पर एसडीएम ने आप के नेताओं को बुलाकर पूछा तो उन्होंने बैनर, पोस्टर लगाने से साफ इंकार कर दिया और एसडीएम पीएस राणा को गुमराह करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता किसने आम आदमी पार्टी के बैनर, पोस्टर यहां लगाए हैं। इस पर एसडीएम राणा ने निगम कर्मचारियों को आप के बैनर,  हटाने को कहा। इस पर आप कार्यकर्ता भड़क उठे, एसडीएम ने वीडियो ग्राफी कराकर नोटिस भेजने का आदेश दिया। तत्पश्चात आप कार्यकर्ता किसानों पर मुकदमा करने के विरोध में और  बकाया भुगतान की मांग को लेकर गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी लेने से इंकार कर दिया। तब कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। वहां पर आप के पर्यवेक्षक श्रीचंद बोरा, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र मलिक, त्रिलोक सिंह,एसएस क्लेर, राजेन्द्र सिंह, आरडी खान, परवीन, पुनिता पांडे, करन सिंह, हरीश रावत, सुरेश बुड़ाकोटी, कामनी, पुष्पा आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed