फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teachers will be transferred from inaccessible to accessible areas in Terai

Udham Singh Nagar News: तराई में दुर्गम से सुगम में होगा शिक्षकों का तबादला

Thu, 24 Apr 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 24 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be transferred from inaccessible to accessible areas in Terai
रुद्रपुर। जिले में शिक्षकों के दुर्गम से सुगम और सुगम से दुर्गम तबादले शुरू होने वाले हैं। अधिक दिनों से एक ही जगह पर जमे शिक्षकों को हटाया जाएगा। इसके लिए उप शिक्षा अधिकारियों को सूची भेज दी गई है। उनकी सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद तबादला प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

जिले में गूलरभोज और नानकमत्ता डैम के उस पार जंगल में राजकीय प्राथमिक और जूनियर विद्यालय स्थित हैं। इसमें पांच प्राथमिक और दो जूनियर विद्यालय दुर्गम की श्रेणी में रखे गए हैं। शासन का मानक है कि दुर्गम में तीन वर्ष और सुगम में चार वर्ष की सेवा के बाद शिक्षकों का तबादला किया जाएगा।
विज्ञापन

डीईओ, हरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शासन से शिक्षा विभाग को जिलावार दुर्गम और सुगम विद्यालयों की सूची भेजी गई है। विभाग सूची उप शिक्षा अधिकारी को भेजकर ऐसे शिक्षकों का सत्यापन करा रहा है। इसमें दुर्गम श्रेणी के पांच विद्यालयों के शिक्षकों की तैनाती वर्ष का सत्यापन किया जा रहा है। जो शिक्षक तीन वर्ष से अधिक समय से यहां तैनात होगा, उसे सुगम में लाया जाएगा। इसी प्रकार सुगम में चार वर्ष से अधिक समय से कार्यरत शिक्षक दुर्गम में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed