{"_id":"57c5da284f1c1b453b2cb5d3","slug":"teachers-returned-to-strike-to-begin-studies-at-the-university-pant","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से लौटे शिक्षक, पंत विवि में पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से लौटे शिक्षक, पंत विवि में पढ़ाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर विवि में क्लास अटेंडेंट करने के बाद खुश नजर आते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की हड़ताल खत्म होने के बाद पंतनगर विवि में पठन पाठन कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। यूनिवर्सिटी कैंपस में चहल पहल भी बढ़ गई है। वहीं विद्यार्थियों का कहना है कि हड़ताल से उनकी पढ़ाई का नुकसान हुआ है।
मंगलवार को हड़ताल से लौटे पंत विवि के शिक्षकों ने कक्षाओं में पूरा समय दिया। उन्होंने अपने चैंबर्स में जरूरी कामों का निस्तारण भी किया। इस बीच विद्यार्थियों के परिसर में लौटने से पंतनगर में चहल पहल बढ़ गई है। छात्रावासों, कालेजों और व्यापारिक संस्थानों में विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली।
शिक्षक आंदोलन खत्म होने से विद्यार्थी बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि यदि हड़ताल लंबी खिंचती तो सेमेस्टर की अवधि बढ़ जाती और उन्हें समय पर डिग्री नहीं मिल पाती। जिन विद्यार्थियों की डिग्री पूरी होने के करीब है और प्लेसमेंट हो चुका है, उन्हें नौकरी हासिल करने में परेशानी का सामना करना पड़ता। कई विद्यार्थियों का कहना था कि शिक्षकों के मांगपत्र में विद्यार्थियों से संबंधित कोई मांग शामिल नहीं थी। लेकिन हड़ताल से सबसे ज्यादा नुकसान विद्यार्थियों को उठाना पड़ा है। उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई है।
विज्ञापन
अब उन्हें एक्सट्रा क्लासेज में भी समय देना पड़ेगा। इस कारण उनपर बोझ अधिक पड़ जाएगा। कुलसचिव डॉ.जे कुमार ने बताया कि शिक्षण कार्य और परीक्षाओं के शिड्यूल तैयार किए जा रहे हैं। शिड्यूल बनाकर छूटा हुआ शिक्षण कार्य अतिरिक्त समय में पूरा करा लिया जाएगा।