फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   teachers not got for evening batches.

सांध्यकालीन कक्षाओं में 906 बच्चों के प्रवेश, लेकिन पढ़ाने के लिए प्राध्यापक नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
teachers not got for evening batches.
डॉ. केके पांडेय, प्राचार्य, रुद्रपुर डिग्री कॉलेज। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में सांध्यकालीन कक्षाओं में 906 छात्र-छात्राओं को प्रवेश तो दे दिया गया, लेकिन पढ़ाने के लिए अभी तक शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन ने उच्च शिक्षा निदेशालय से प्राध्यापकों की व्यवस्था करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर कॉलेज में सांध्यकालीन कक्षाओं में कुल 906 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। इनमें बीए प्रथम वर्ष के 443, बीकॉम के 255 व बीएससी के 208 विद्यार्थी शामिल हैं, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न होने के करीब एक सप्ताह बाद भी सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू नहीं हो पा रही है। दरअसल, रुद्रपुर कॉलेज में पहले से प्राध्यापकों की कमी है। वर्तमान में कॉलेज में सिर्फ 46 प्राध्यापक ही कार्यरत हैं। जिस कारण सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए प्राध्यापक समय नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्राचार्य डॉ. केके पांडेय ने कहा कि सांध्यकालीन कक्षाओं में पढ़ाने के लिए कॉलेज के प्राध्यापकों को अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा अथवा नए प्राध्यापकों की व्यवस्था की जाएगी, यह निर्णय लेने का अधिकार उच्च शिक्षा निदेशालय का है। जिसको लेकर निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। निदेशालय के निर्णय के बाद शीघ्र ही सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed