फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teachers denied invited talks

शिक्षकों ने नकारा वार्ता का न्योता

Mon, 22 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 22 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers denied invited talks
पंतनगर ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विश्वविद्यालय और वेतन प्रकरणों सहित 21 सूत्रीय मांग पत्र पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दिए गए वार्ता के न्योते को आंदोलनरत शिक्षकों की शिक्षक समिति ने नकार दिया। विश्वविद्यालय के अपर निदेशक प्रशासन डॉ.ओम प्रकाश ने शिक्षक समिति के अध्यक्ष महामंत्री को पत्र भेजा था। 

विज्ञापन


पत्र में समिति को रविवार को तीन बजे वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया था। समिति अध्यक्ष डॉ.पीएन सिंह ने बताया कि पत्र देर रात में मिला था। समिति कार्यकारिणी के कुछ सदस्य रविवार के कारण पंतनगर परिसर से बाहर थे। 
विज्ञापन


इसलिए वार्ता संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि सोमवार को समिति की सामान्य बैठक में बातचीत के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। मांगों पर कुलपति ही निर्णय लेने में सक्षम हैं। इसलिए बातचीत कुलपति से ही की जाएगी। कुलपति से नीचे के किसी भी अधिकारी से वार्ता नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शिक्षक समिति के सदस्यों ने कैंडिल मार्च निकालकर अपनी मांगों के प्रति एकजुटता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed