फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teacher-turned-SP made preparations Civil Services

टीचर बने एसएसपी ने कराई सिविल सर्विसेज की तैयारी

Mon, 01 Feb 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय में रविवार को नजारा बदला सा था। भीड़ तो थी, लेकिन उसमें फरियादी नहीं बल्कि जोश से लबरेज नौजवान शामिल थे। मौका था एसएसपी केवल खुराना की कोशिश से शुरू हुई आईएस और आईपीएस की कोचिंग की शुरुआत का। हाथों में मार्कर और डस्टर लेकर ब्लैकबोर्ड में लिखते एसएसपी जहां शिक्षक की भूमिका में थे, वहीं नौजवान गंभीरता से उनकी कही बातों पर मनन कर रहे थे। करीब डेढ़ घंटे की पाठशाला में एसएसपी ने नौजवानों को सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के तरीके समझाए।

विज्ञापन


रविवार सुबह 11:30 बजे पुलिस लाइन में युवाओं से खचाखच भरे हॉल में एसएसपी केवल खुराना पहुंचे और खुद के सिविल सर्विसेज की तैयारियों के अनुभव साझा किए। करीब 300 लोगों से भरे सभागार में विद्यार्थी, नौकरीपेशा, कोचिंग की तैयारी कर रहे नौजवानों के साथ ही काफी संख्या में शादीशुदा महिलाएं भी पहुंची थी। एसएसपी ने कहा कि मेहनत से ही सफलता हासिल होती है। सिविल सर्विसेज की तैयारी करते समय लिखने की स्पीड बढ़ाएं। परीक्षा की तैयारियों में कोई गैप न करें। सैलेबस और दस सालों के प्रश्नों की बढ़िया तैयारी करें।
विज्ञापन


परीक्षा में सवालों का जवाब देते हुए नकारात्मक भाषा के इस्तेमाल से बचें। प्रीलिक्स के बजाए मुख्य परीक्षा को लक्ष्य बनाएं। कम इनपुट में ज्यादा आउटपुट लाने की कोशिश करें। राष्ट्रीय स्तर पर निकलने वाली पॉलिसियों पर ध्यान दें। प्रतियोगी के अलावा एनसीआरटी की किताबें पढ़ें। यह ख्याल रखें कि बिना रिस्क लिए जिंदगी में कुछ हासिल नहीं होता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबों की लाइब्रेरी भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed