{"_id":"6a3ad62876e5d6864c0a6238","slug":"teacher-found-relaxing-under-a-fan-salary-increment-withheld-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-143326-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंखे के नीचे आराम फरमाते मिले शिक्षक, वेतन वृद्धि रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंखे के नीचे आराम फरमाते मिले शिक्षक, वेतन वृद्धि रोकी
Wed, 24 Jun 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। विद्यालय समय में शिक्षण कार्य छोड़कर आराम करने और मिड-डे-मील (एमडीएम) योजना में अनियमितता बरतने के मामले में शिक्षा विभाग ने दो सहायक अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने दोनों शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं।
यह कार्रवाई विकासखंड बाजपुर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक चंद्रशेखर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मड़ैयाहट्टू के सहायक अध्यापक बृजपाल के खिलाफ की गई है। दोनों विद्यालयों का आठ सितंबर 2025 को उप शिक्षा अधिकारी बाजपुर ने औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दोनों शिक्षक कक्षाओं में शिक्षण कार्य कराने के बजाय पंखे के नीचे बैठे आराम करते पाए गए। वहीं कक्षाएं शिक्षक विहीन मिलीं और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने में भी लापरवाही सामने आई।
जांच में मिड-डे-मील योजना में भी अनियमितता पाई गई। आरोप था कि योजना में छात्रों की संख्या अधिक दर्शाई जा रही थी जिससे सरकारी धनराशि के दुरुपयोग की आशंका बनी। इसके अलावा विद्यालयों में शिक्षा का स्तर भी संतोषजनक नहीं पाया गया।
विज्ञापन
मामले में शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी खटीमा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। जांच रिपोर्ट में दोनों शिक्षकों पर लगाए गए आरोप सही पाए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही या सरकारी योजनाओं में अनियमितता मिलने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी।