{"_id":"678b885d7bdbb6a11605bb18","slug":"teacher-dies-due-to-car-collision-in-khatima-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षिका की मौत...पति घायल, परिवार में कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षिका की मौत...पति घायल, परिवार में कोहराम मचा
Sat, 18 Jan 2025 04:24 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा
अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 18 Jan 2025 04:24 PM IST
सार
खटीमा के मेलाघाट मार्ग पर शनिवार सुबह पति के साथ बाइक पर बैठकर स्कूल जा रही एक शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खटीमा के मेलाघाट मार्ग पर शनिवार सुबह पति के साथ बाइक पर बैठकर स्कूल जा रही एक शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
त्रिदेव कॉलोनी पकड़िया निवासी विद्या चौधरी (60) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खटीमा में सहायक अध्यापिका थीं। पति चमनलाल चौधरी शनिवार सुबह अपनी बाइक से पत्नी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी मेलाघाट मार्ग पर राजीव नगर के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से शिक्षिका विद्या चौधरी बाइक से दूर जा छटकी और गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना में पति भी घायल हो गए। तभी मौके पर मौजूद समाजसेवी आशीष कुमार और वरुण कुमार ने उन्हें खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया। शिक्षिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शिक्षिका की एक बेटी का विवाह हो चुका है। जबकि एक बेटी बैंगलोर और बेटा विदेश में पढ़ाई करता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस कर कार चालक की पहचान कर ली है। झनकईया थाना अध्यक्ष देवेंद्र ने बताया कि कार चालक की पहचान कर ली गई है। चालक को भी चोटें आई हैं और खटीमा उप जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि कार चालक को मिरगी के दौरे पड़ते थे। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन