फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   tea sellers are now selling the Country  : Kishor

चाय बेचने वाले कर रहे देश बेचने का काम: किशोर

Sun, 03 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 03 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
 tea sellers are now selling the Country  : Kishor
कांग्रेेस - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि चाय बेचने वाले आज देश को बेचने का काम कर रहे हैं। महंगाई कम करने का दावा करने वाली भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। दालों का भाव आसमान छू रहा है। हमारा उत्तराखंड कौमी एकता का गुलदस्ता है। जहां सभी धर्म के पूज्य स्थल हैं। कुछ फिरका परस्त ताकतें राज्य का माहौल खराब करना चाहती है। राज्य की जनता गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


रविवार को पंडरी गांव स्थित ‘गौतम आवास’ पर कांग्रेस का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसे संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि राज्य के विकास के लिए हमने संघर्ष किया और आगे भी करेंगे। विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता। कहा कि कुछ लोगों का काम होता है आपस में लड़ाना। दो नावों पर पैर रखने वाला डूबता है। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा राम मंदिर का मुद्दा लेकर चलती है। लेकिन, आज तक अयोध्या में मंदिर नहीं बना पाई। 14 सौ करोड़ रुपये व आठ टन सोना एकत्रित किया गया। वो कहां हैं, कुछ पता नहीं। जो भगवान को धोखा दे सकते हैं, वो जनता को क्यों नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर ने कहा कि उत्तराखंड में पहाड़ों पर आपदा आई है। जिससे सरकार चिंता में है और आपदा से निपटना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। कहा कि केंद्र सरकार से बजट पास होने पर किसानों का भुगतान हो पाएगा। उन्होंने कहा कि सितारगंज ही नहीं, पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस भारी मतों से जीतेगी। 

भाजपा ने देवभूमि को कलंकित किया है। कार्यकर्ता प्रत्याशी को नहीं, पार्टी को देखकर चुनाव की तैयारी करें। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। जिनका प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत किया। इधर उपाध्याय ने पालिकाध्यक्ष कांता प्रसाद सागर की  माता और जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार के पुत्र के निधन पर शोक जताया।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक नारायण पाल, दर्जा राज्य मंत्री गोपाल सिंह राणा, राम सिंह कैड़ा, खजान पांडे आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार मित्तल व संचालन जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट एवं सुरेंद्र सिंह ने किया। वहां पर केएमवीएन अध्यक्ष किरन चंद्र मंडल, हाजी अनवार अहमद, लक्खा सिंह, मालती विश्वास, जिलानी अंसारी, कांता प्रसाद सागर, गणेश उपाध्याय, डा. देवेंद्र सिंह, हाजी आसिफ मियां, भुवन भट्ट, विनय जोशी आदि थे।


 वर्ग एक ‘ख’के पट्टों पर मिले हक
भारतीय किसान यूनियन के कृषकों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को ज्ञापन देकर गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट वर्ग एक  ‘ख’ के पट्टों पर मालिकाना हक दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ग एक  ‘ख’ की भूमि पर अधिकार दिए जाने का शासनादेश जारी किया गया था। जिसमें भूमिधरी के लिए वर्ष 2014 के सर्किल रेट का 25 फीसदी से लेकर 40 फीसदी तक पैसा जमा करने का प्रावधान है। 


जबकि, 1976 में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट वर्ग एक  ‘ख’ के पट्टे देने के दौरान भूमि का हर्जाना वसूला गया था। ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष साहब सिंह, सरवण सिंह, गुरदीप सिंह, सुरजीत सिंह, जगदीश सिंह आदि थे। इधर, अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देकर शहर के अधूरे रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराने एवं सीएचसी में सर्जन की नियुक्ति कराने, अमरिया चौराहे पर स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा लगवाने आदि की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed