फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   TDC will not pay workers on lockout

वेतन नहीं मिलने पर टीडीसी कर्मियों ने की तालाबंदी

Sat, 15 Oct 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर Updated Sat, 15 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
TDC will not pay workers on lockout
टीडीसी मुख्यालय पर तालाबंदी करने के बाद धरना देते कर्मचारी एवं उनके परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पिछले पांच महीने से वेतन न मिलने से क्षुब्ध उत्तराखंड बीज निगम (टीडीसी) के कर्मचारियों ने शुक्रवार को हल्दी स्थित मुख्यालय पर तालाबंदी कर दी। तालाबंदी के बाद कर्मचारी गेट पर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों के साथ उनके परिजन भी धरने में शामिल हुए। तालाबंदी के चलते अधिकारी भी कार्यालयों में नहीं पहुंच सके। पूरे दिन तालाबंदी के बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है।


गौरतलब है कि घाटे में चल रहा बीज निगम पिछले पांच महीने से अपने कर्मचारियों, अधिकारियों एवं श्रमिकों को वेतन का भुगतान नहीं कर सका है। वेतन न होने की वजह से टीडीसी प्रबंधन ने पिछले एक सप्ताह से स्कूली बस भी बंद कर दी है।
विज्ञापन

\

कर्मचारी नेता ज्वाला प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण टीडीसी कर्मियों का दशहरा पर्व सूना रहा। कर्मचारियों पर बच्चों की फीस, खाद्यान्न, दूध, पानी, बिजली का कर्ज बढ़ता जा रहा है। धरना प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महामंत्री ज्वाला प्रसाद मिश्रा, बैरिस्टर राय, राम किशोर यादव, गंगा देवी, इंद्रावती, सुगंधी, जीसी तिवारी, आरएस तिवारी, विनोद पांडेय, अतुल पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीडीसी के गोदामों में लगभग दो लाख क्विंटल गेहूं का प्रमाणित बीज बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे बिहार और यूपी में बेचा जाता है। प्रबंध व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने की वजह से बीज की बिक्री नहीं हो रही है। यदि एक माह के भीतर यह बीज नहीं बेचा गया तो बुवाई का समय निकल जाएगा और टीडीसी को लगभग सौ करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है। दिलचस्प बात यह है कि टीडीसी के प्रबंध निदेशक देहरादून में बैठते हैं। उनके पास हल्दी मुख्यालय पर बैठने का समय नहीं है। निगम के अधिकारी एमडी के बगैर कोई भी फैसला लेने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में नीतिगत फैसले न होने से कारपोरेशन की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इस संबंध में टीडीसी अधिकारियों से वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed