{"_id":"64fcc6093dc30d281a0a1f94","slug":"taziya-rally-in-usnagar-sitarganj-news-c-234-1-shld1017-523-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सादगी के साथ निकाले गए ताजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सादगी के साथ निकाले गए ताजिये
Sun, 10 Sep 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
किच्छा में चेहल्लम पर ताजिए निकालते मुस्लिम समाज के लोग
सितारगंज। चेहल्लुम के मौके पर नगर में सादगीपूर्ण तरीके से ताजिये निकाले गए। सुरक्षा की दृष्टि से कई जगह पुलिस बल भी तैनात रहा। शनिवार को बारिश के बावजूद चेहल्लुम पर मुस्लिम समुदाय ने नगर में गमगीन माहौल में ताजिये निकाले और हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया। सुबह से रुक-रुककर बारिश के कारण शाम करीब पांच बजे ताजिये नगर से भिटौरा गांव स्थित करबला के लिए निकले। इधर, बघौरी गांव के लोगों ने भी बिज्टी चौराहे से मुख्य चौराहा, अमरिया चौराहा और भिटौरा गांव तक ताजिये निकाले। एसडीएम तुषार सैनी ने भी ताजिये निकलने के दौरान गश्त की।
खटीमा में ताजियों के साथ निकाला जुलूस
खटीमा। मुस्लिम समुदाय के लोग इस्लामनगर स्थित नूरी मस्जिद में एकत्र हुए। वहां से ताजियों के साथ विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा जुलूस कर्बला पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग हसन हुसैन जिंदाबाद, अली हैदर जिंदाबाद, या हुसैन आदि नारे लगा रहे थे। बच्चों में भी खासा उत्साह था। वहां नासिर खान, गुलफाम आढ़ती, अजीम अंसारी, पप्पू अली आदि थे। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी वीर सिंह, एसएसआई अशोक कुमार, बाजार चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल, एसआई पंकज महर, किशोर पंत, विजय बोहरा पुलिस दल लेकर जुलूस के साथ चलते रहे।