फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tata Motors ties broken by Rojitasha

टाटा मोटर्स ने रोजीताशा से तोड़ा नाता

Sun, 08 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 08 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tata Motors ties broken by Rojitasha
फेक्ट्री प्रबंधन और पुलिस - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं कर पाने के कारण मुंबई हाईकोर्ट के फैसले के बाद टाटा मोटर्स ने रोजीताशा कंपनी से बरसों पुराना नाता तोड़ दिया है। टाटा से नाता टूटते ही रोजीताशा बंदी की कगार पर पहुंच गई है, जिस कारण से पहले ही समस्या से जूझ रहे श्रमिकों की समस्याएं अब बेरोजगारी को लेकर और बढ़ गई है।

टाटा कंपनी से पहुंचे टाटा के अधिकारियों ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में रोजीताशा से अपना सामान समेट लिया। इस दौरान रोजीताशा कर्मचारियों ने जमकर हंगामा भी काटा। उनका कहना था कि कंपनी बंद होने से वह भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन


सिडकुल के सेक्टर 11 में स्थित रोजीताशा फैक्ट्री टाटा मोटर्स लिमिटेड की वेंडर कंपनी है, जहां पर वाहनों के तमाम पार्ट बनाए जाते हैं। लेकिन, पिछले कुछ समय से कंपनी मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं कर पा रही थी, जिस कारण से टाटा मोटर्स की अपनी ही वेंडर कंपनी से ठनक गई। इसके बाद टाटा मोटर्स ने मुंबई हाईकोर्ट में वाद दायर कर दिया। मुंबई हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद कंपनी के अधिकारी रोजीताशा फैक्ट्री पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी अधिकारियों के वहां पहुंचते ही कंपनी के कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने वहां पर जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस बल की मौजूदगी के बीच कंपनी अधिकारियों ने अपना पूरा सामान समेट लिया। टाटा द्वारा अपना सामान समेट लेने के बाद कंपनी बंदी की कगार पर पहुंच गई है। रोजीताशा कंपनी में वर्तमान में लगभग चार सौ से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। बताया जाता है कंपनी में स्थायी कर्मचारियों की संख्या काफी कम हैं। सारा काम ठेके पर रखे गए श्रमिकों के भरोसे ही चला करता था। 


श्रमिक आंदोलन ने डुबोई लुटिया 
रुद्रपुर। श्रमिक आंदोलन के लिए रोजीताशा कंपनी बदनाम है। यहां पर आए दिन श्रमिक आंदोलन का झंडा बुलंद करते आए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कंपनी में अधिकतर कामगार ठेका प्रथा पर कार्यरत हैं। अपनी मांगों को मनवाने के लिए श्रमिक आए दिन काम ठप करते रहे हैं, जिस कारण से कंपनी टाटा को मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं कर पाई। जिसका नतीजा आज सबके सामने है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed