फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tata Motors' employee caught stealing cars Indicator

गाड़ियों के इंडीकेटर चुराते पकड़ा टाटा मोटर्स का कर्मचारी

Thu, 22 Sep 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
 सात माह से सिडकुल स्थित टाटा मोटर्स कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी को सिक्योरिटी गार्ड ने भारी मात्रा में गाड़ी के इंडीकेटर चोरी कर ले जाते हुए पकड़ लिया। प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



 ग्राम कुन थाना सुंदर नगर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश निवासी प्रताप सिंह सिडकुल स्थित टाटा मोटर्स कंपनी में पिछले सात माह से बतौर प्रशिक्षु काम कर रहा था। मंगलवार शाम प्रताप कंपनी में काम खत्म कर अपने हाल निवास नगला गौलागेट जाने के लिए कंपनी से निकला।
विज्ञापन


इसी दौरान गेट पर पहुंचते ही कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने प्रताप के बैग की तलाशी ली तो उसके बैग में से गाड़ियों के 81 इंडीकेटर बरामद किए। उन्हें प्रताप बाजार में बेचने की फिराक में था। सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मामले की सूचना कंपनी प्रबंधन को दी गई और प्रबंधन द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रताप को हिरासत में लेने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed