फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tara won the championship in the men's category and Krishna in the women's category.

Udham Singh Nagar News: पुरुष वर्ग में तारा और महिला वर्ग में कृष्णा ने जीती चैंपियनशिप

Wed, 04 Feb 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 04 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tara won the championship in the men's category and Krishna in the women's category.
काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में दो दिवसीय संस्था स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का समापन हो गया है। इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर पुरुष वर्ग में कपकोटी केमिकल टेक्नोलॉजी पेंट अंतिम वर्ष के छात्र तारा सिंह और महिला वर्ग में सिविल प्रथम वर्ष की छात्रा कृष्णा रावत ने महिला चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
विज्ञापन

मंगलवार को संस्थान में दूसरे दिन पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में तारा सिंह, सार्थक बिष्ट, नमन रावत, 200 मीटर में तारा सिंह, आदित्य, नमन रावत, 1500 मीटर में विकास यादव, अंशु रावत, इरफान अली क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। रिले 400 मीटर में भाभा हाउस विजेता, रमन हाउस उपविजेता रहा। महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ में कृष्णा रावत, सविता, किरन, 200 मीटर में कृष्णा रावत, सविता, दीपिका रावत, चक्का फेंक में कृतिका रावत, महक, ऋषिका, लंबीकूद में वंदना, डोली सैनी, पायल नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहीं। रमन हाउस ने हाउस चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां क्रीड़ा अधिकारी राजीव यादव, सहायक क्रीड़ा अधिकारी मनमोहन, एसएस नेगी, विकास श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed