फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tantrik misdeed a woman in rudrapur

तांत्रिक के मन में मैल: महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये ठगे; केस दर्ज

Tue, 10 Jun 2025 01:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Jun 2025 01:14 PM IST
सार

तांत्रिक ने परेशानियों से घिरी महिला को घर में धन गड़ा होने का झांसा देकर जाल में फंसा लिया। घर पर ही पूजा के बहाने महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाई और फिर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Tantrik misdeed a woman in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

तांत्रिक ने परेशानियों से घिरी महिला को घर में धन गड़ा होने का झांसा देकर जाल में फंसा लिया। घर पर ही पूजा के बहाने महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाई और फिर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रंपुरा निवासी आरोपी रामभगत के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने बताया कि 2017 में हुए हादसे के बाद उसके पति कोमा में हैं। रामपुर जिले में स्थित मूल गांव में उनका इलाज चल रहा है। वह रुद्रपुर में अपने दो बेटों और बेटी के साथ रहती है। बताया कि होली के बाद गांव से रुद्रपुर लौटते समय वह बिलासपुर से रुद्रपुर आ रहे एक व्यक्ति की कार में बैठ गई।
विज्ञापन

कार चालक ने अपना नाम रंपुरा निवासी रामभगत बताया। उसने खुद पर काली माता आने की बात कहकर कोमा में पड़े पति को ठीक करने का झांसा दिया। इस पर उसने रामभगत को अपना नंबर दे दिया। तीन दिन बाद हुई मुलाकात के दौरान रामभगत ने उसके भाग्य में काफी धन होने की बात कही। उसने 10 लाख रुपये में भवन की जमीन में गड़ा धन निकालने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
बीती 21 मार्च की शाम रामभगत उनके घर पर आया। उस समय बच्चे घर पर नहीं थे। आरोप है कि 20 मिनट बाद रामभगत ने उसे कमरे में बुलाया तो वहां टाइल तोड़कर गड्ढा किया था और उसमें सांप फुंकार मार रहा था। सांप की कुंडली में सोने के सिक्के भी थे। मंत्र उच्चारण करते हुए उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर माता के नाराज होने और गड़ा धन नहीं मिलने का डर दिखाया। इसके बाद उसने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

पांच दिन में धन मिलने की कही बात
दुष्कर्म करने के बाद रामभगत ने पूजा का सामान समेटा और चार से पांच दिन में धन मिलने की बात कही। अगले दिन आरोपी ने उसे तीनपानी बुलाया और मोबाइल पर उसकी अश्लील वीडियो दिखाई। उसने पांच लाख रुपये मांगे, नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से उसने उसे रुपये दे दिए। आरोप है कि राम भगत दुष्कर्म के मामले में पहले भी दो साल जेल रह कर आया है।

एक अन्य महिला से ठगे चार लाख
पुरा में मंदिर की देखभाल करने वाले तांत्रिक रामभगत ने एक और महिला को घर पर धन गड़ा होने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठग लिए। महिला ने भी बाबा पर केस दर्ज कराया है। वार्ड नंबर- 36 घासमंडी निवासी प्रकाश वती ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बीमार रहती थी। वह रंपुरा के दुर्गा मंदिर की देखभाल करने वाले बाबा रामभगत के पास गई थी। रामभगत ने उसे घर में धन गड़ा होने की बात कही। इसके बाद वह उसके घर आया और अकेले पूजा करने लगा। कुछ देर बाद उसे बुलाया तो कमरे में खोदे गड्ढे में सांप था, जिसके पास ही पीले रंग के तीन सिक्के थे। उसने सिक्कों को सोने का बताकर 151 बकरों की बली देने के लिए कहा और उससे चार लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने रामभगत पर केस दर्ज किया है।

मंदिर में रहकर पाप करता रहा रामभगत
आपराधिक मानसिकता के तांत्रिक रामभगत ने रंपुरा स्थित दुर्गा मंदिर को अपना डेरा बना रखा था। वह मंदिर के कमरे में रहता था और अपने पास सांप रखता था। इन सांपों का इस्तेमाल वह लोगों को ब्लैकमेल व ठगी करने में करता था। वह कार में घूमता था और मंदिर के बाहर उसने अपने प्रचार का पोस्टर भी लगाया हुआ है। लोग उसके पास अपनी परेशानियों का निदान कराने जाते थे और वह खुद पर काली माता आने का ढोंग कर ठगी करता था।

पीड़ित महिला का मेडिकल कराने के साथ ही अदालत में बीएनएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे। अभियुक्त रामभगत की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रशांत कुमार, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed