फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tanda Rampur defeated Ashoknagar 3-1

Udham Singh Nagar News: टांडा रामपुर ने अशोकनगर को 3 -1 से पराजित किया

Wed, 16 Jul 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 16 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tanda Rampur defeated Ashoknagar 3-1
दिनेशपुर। पवित्र यंग क्लब की ओर से चल रही गोविंद मंडल मेमोरियल जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे लीग मुकाबले में टांडा रामपुर ने अशोकनगर यूपी की टीम को 3-1 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। टांडा के तुहीन मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन

शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में मंगलवार को हुए तीसरे मुकाबले के शुरुआती दौर से ही टांडा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पहले तुहीन और राजीत के किए गोल की बदौलत टांडा ने अशोकनगर पर 2-0 की बढ़त बनाई। मध्यांतर के बाद अशोकनगर ने एक गोल कर मैच में वापसी का प्रयास किया। अंतिम क्षणों में टांडा के तुहीन ने टीम की ओर से तीसरा और अपना दूसरा गोल कर टीम को जीत दिला दी। अखिलेश मंडल ने मुख्य व अमित और पियूष ने सहायक निर्णायक की भूमिका निभाई। कमेंट्री नारायण सरकार और प्रतीक साह ने की। इससे पहले नगर पंचायत के ईओ दीपक शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed