फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Taking charge of DM in charge blessed the hard way

प्रभारी डीएम का चार्ज लेते ही आशीष आए कड़क अंदाज में

Thu, 09 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 09 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Taking charge of DM in charge blessed the hard way
डीएम - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को प्रभारी जिलाधिकारी पद का चार्ज संभालते ही डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने व्यवस्थाएं सुधारने के लिए वह कड़क अंदाज में नजर आए। उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अधीनस्थों को व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। 

विज्ञापन


 प्रभारी जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय, पूर्ति विभाग, शस्त्रागार, निर्वाचन, भूलेख, नजारत, माल अभिलेखागार, खनन, मनोरंजन, चकबंदी कार्यालय सहित कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति और उनके कार्यों की जानकारी ली। 
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। संयुक्त कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत सहायक अमित वर्मा को निर्देश दिये कि जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं उनकी प्राप्ति एवं निराकरण की तिथि शिकायत पंजिका में अवश्य दर्ज की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों एवं बरामदों में इधर-उधर पान के पीक के छींटे देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ओसी को निर्देश दिए कि कार्यालयों में सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यालय प्रबंधकों की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा जिस कार्यालय के आसपास पान पीक के छींटे दिखाई दें उस कार्यालय प्रभारी पर जुर्माना ठोका जाए। 

साथ ही उन्होंने कहा कलक्ट्रेट परिसर में धूम्रपान सख्ती से प्रतिबंधित किया जाये। उन्होंने फील्ड वर्क पर गये हुए अधिकारियों/कर्मचारियों की लोकेशन जानने के लिए फरियादी बनकर फोन पर बात भी की। कैंटीन ठेकेदार को 5 दिन के भीतर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट चन्द्र सिंह इमलाल, ओएसडी नंदन सिंह सुपयाल, प्रशासनिक अधिकारी धर्मसिंह राणा, गोपाल दत्त पांडे आदि उपस्थित थे। 


आज से डीएम सुनेंगे जनसमस्याएं
रुद्रपुर। नये जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव बृहस्पतिवार से कलेक्ट्रेट में आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि  वह आज से रोजाना पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में बैठकर जन  समस्याओं को सुनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed