फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Take-e-Mohammadi procession enthusiasm in the Muslim community

जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह

Sun, 11 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Take-e-Mohammadi procession enthusiasm in the Muslim community
जुलूशे-ए-मोहम्मदी को लेकर कोतवाली में विभिन्न संगठनों की बैठक लेते एसडीएम और एएसपी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह है। उधर, जिला और पुलिस प्रशासन ने भी शांतिपूर्वक जुलूस संपन्न कराने के लिए तैयारी कर ली है। रविवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम और एएसपी ने अमन कमेटी की बैठक ली।

 सोमवार को शहर में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के भव्य आयोजन के लिए नगर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में खासी रौनक है। जगह-जगह झंडे और बैनरों के साथ ही रोशनी से शहर को सजाया गया है। सुबह करीब 10 बजे खेड़े स्थित ईदगाह से शुरु होकर जुलूस डीडी पहुंचेगा। यहां जुलूूस में शामिल लोग तकरीर पढ़ेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद जुलूस आदर्श कालोनी होते हुए आवास विकास, गांधी कालोनी होते हुए सिंबल सिनेमा रोड से इंद्रा चौक होते हुए गेठिया निकलेगा। यहां दुबारा तकरीर पढ़ने के बाद जुलूस का समापन होगा। रविवार को एसडीएम पंकज उपाध्याय और एएसपी देवेंद्र पिंचा ने कोतवाली परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और धर्मगुरुओं की बैठक लेकर जुलूस को भाईचारे के साथ संपन्न करने की अपील की। इस अवसर पर एएसपी मंजूनाथ टीसी, तहसीलदार डा. अमृता सिंह, सीओ यातायात स्वतंत्र कुमार सिंह, कोतवाल एनएन पंत, एसएसआई प्रकाश दानू, एसआई विनोद फर्त्याल सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के उद्देश्य से बिलासपुर रोड से निकलने वाले बड़े वाहन महतोष मोड़ होते हुए काशीपुर को निकलेंगे। रामपुर रोड पर आने वाले बड़े वाहनों को ब्लाक रोड से, गाबा चौक से आने वाले वाहनों को काशीपुर बाईपास और दिनेशपुर से आने वाले बड़े वाहनों को हल्द्वानी आउटर से निकाला जाएगा। शहर के भीतर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


जुलूस-ए-मोहम्मदी को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार जुलूस के रूट पर दो प्लाटून पीएसी, एक इंस्पेक्टर, तीन एसआई, 26 पुरुष और आठ महिला कांस्टेबलों को तैनात किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed