{"_id":"59724bae4f1c1bf16e8b461a","slug":"tactics-created-for-investigation-of-files","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलों की जांच को बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलों की जांच को बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच 74 घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी को कोषागार के डबल लॉक में रखे दस्तावेज देने की सहमति के बाद शुक्रवार को जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक की। बैठक में उप जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रताप शाह ने बताया कि जांच में पारदर्शिता लाने के लिए डबल लॉक में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में ही एसआइटी को जिन दस्तावेज की जरूरत होगी उन्हीं की फोटो कॉपी दी जायेगी। मूल दस्तावेज डबल लॉक में ही रहेंगे।
विज्ञापन
दस्तावेजों की फोटो स्टेट करने के लिए डबल लॉक परिसर में फोटो स्टेट मशीन की व्यवस्था भी की गई है। एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही एसआईटी डबल लॉक के दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ाएगी। बैठक में सीओ यातायात नवीन चंद्र, कोषाधिकारी भूपेंद्र कांडपाल, एसएलओ एबी नबियाल, एसडीएम नजूल जगदीश कांडपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन