वृद्धा में मिले डेंगू के लक्षण
यहां एक और वृद्धा में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अर्जुन सिंह राणा ने टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर फॉगिंग कराई। उन्होंने कहा कि डेंगू के लक्षण पाए जाने पर लोगों को निजी डाक्टरों के चक्कर लगाने के बजाए जिला अस्पताल पहुंच जांच व उपचार कराना चाहिए।
शनिवार के बैकुंठपुर निवासी दीपांकर सरकार की हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू से मौत के बाद उसके छोटे भाई मिथुन में भी डेंगू के प्रारंभिक लक्षण पाए गए थे। दिल्ली से लौटी पूर्व ब्लाक प्रमुख जीके मंडल की पत्नी कल्पना मंडल के निजी लैब में कार्ड टेस्ट के बाद डेंगू होने का संदेह व्यक्त किया गया। रविवार को देवनगर निवासी कमला ब्रहम (65) पत्नी स्व. प्रफुल्ल के कार्ड टेस्ट में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कमला को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर अमर उजाला में डेंगू से युवक की मौत व मृतक के भाई व एक अन्य महिला में डेंगू के लक्षण पाए जाने का समाचार प्रकाशित होने के बाद सचेत हुए जिला मलेरिया अधिकारी अर्जुन सिंह राणा ने सीएचसी अधीक्षक डा. हर्ष सिंह ऐरी, बीएम यादव, आईपी चौधरी, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, रमेश चंद्र जोशी, माग्रेट मसीह व मंजू रानी ने प्रभावित घरों में पहुंच स्थिति की जानकारी ली।