फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   sweet shop fire

मिठाई की दुकान में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
sweet shop fire
खटीमा में मिठाई की दुकान में लगी आग से हुए नुकसान को देखते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। नगर के क्वालिटी स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग से बहुमंजिली इमारत में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए खटीमा, बनबसा, टनकपुर और सितारगंज की फायर ब्रिगेड टीम सुबह दस बजे तक जूझती रही। आग को फैलने से बचा लिया गया। क्रेन एवं जेसीबी की सहायता से दूसरे, तीसरे और चौथे तल से खिड़कियां तोड़कर सामान निकालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। अग्निशमन अधिकारी प्रभारी एफएसओ राजेंद्र सिंह मल ने होटल रेस्टोरेेंट स्वामी के हवाले से बताया कि आग से लगभग एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पीलीभीत रोड हनुमान मंदिर के पास अभिषेक धींगड़ा एवं करन धींगड़ा का क्वालिटी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट था। रोज की तरह रात लगभग 11.30 बजे धींगड़ा बंधू रेस्टोरेंट बंद कर घर चले गए। रात्रि लगभग 12:45 बजे उनके पड़ोसी राजन तिवारी ने फोन पर सूचना दी कि रेस्टोरेंट में आग लग गई है। आनन-फानन मौके पर पहुंचे अभिषेक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक आग प्रथम तल पर पूरी तरह फैल चुकी थी। यहां रखे गैस सिलिंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फूटते रहे।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग सात सिलिंडरों के धमाके के साथ फटने की जानकारी दी। आग का प्रचंड रूप देखकर मौके पर पहुुंचे अधिकारियों ने सितारगंज, बनबसा तथा टनकपुर फायर स्टेशनों की टीमें भी बुला लीं। प्रभारी एफएसओ मल ने बताया कि आग की लपटों के बीच से रेस्टोरेंट के मध्य तल की खिड़कियां तोड़कर अंदर पहुंची टीम ने सोफे सहित अन्य सामान को बचाने का प्रयास किया। टीम को सफलता तो नहीं मिली लेकिन अंदर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया। कोतवाल नरेश चौहान, बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह, एसएसआई देवेेंद्र गौरव बचाव कार्यों के लिए मौके पर मौजूद रहे। रेस्टोरेंट स्वामी अभिषेक धींगड़ा ने बताया कि उनका सब सामान जल चुका है। उन्होंने एक करोड़ के नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आग लगने से रेस्टोरेंट में एसी, डीप फ्रीज, फर्नीचर सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग पर नियंत्रण करना आम लोगों के बस का नहीं था। आसपास के लोग रात के समय घटना देखते रहे। क्वालिटी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के एक ओर स्थित विवेक इंटर प्राइजेज के प्रो. विवेक अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपने शोरूम में खड़ी गाड़ी आदि सामान हटाने का प्रयास किया। उनकी दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई। दूसरी तरफ स्थित तिवारी ट्रांसपोर्ट के प्रो. राजन तिवारी ने बताया कि आग की लपटों से दीवार बेहद गरम हो गईं।
व्यापार मंडल की टीम मौके पर रही मौजूद
खटीमा। व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित टीम अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, महामंत्री हिमांशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सोनिया सुनेजा, सूरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। व्यापारियों ने भी आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की।

सीएम धामी ने रेस्टोरेंट स्वामियों को बंधाया ढाढ़स
खटीमा। युवा व्यापारी अभिषेक धींगड़ा एवं करन धींगड़ा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ढाढ़स बंधाया। सीएम धामी राधा स्वामी राधा सत्संग घर स्थित हैलीपेड पर जाने से पूर्व यहां रुके और पीड़ित धींगड़ा बंधुओं को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वहां हिमांशु बिष्ट, सतीश भट्रट, सत्यप्रकाश गुंबर, ध्यानपाल, रमेश धीगड़ा बॉबी, हरेंद्र ठाकुर, गुरपाल सिंह खिंडा आदि थे।

खटीमा में मिठाई की दुकान में धधकती आग।   संवाद

खटीमा में मिठाई की दुकान में धधकती आग। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed